HomeBreaking Newsहल्द्वानी न्यूज : चाचा ने भतीजे, व्यापारी ने पड़ोसी दुकानदार तो महिला...

हल्द्वानी न्यूज : चाचा ने भतीजे, व्यापारी ने पड़ोसी दुकानदार तो महिला ने एक युवक पर लगाया मारपीट का आरोप, कार्रवाई में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

हल्द्वानी पुलिस ने मारपीट, गाली—गलौच व तोड़फोड़ के तीन अलग—अलग मामलों में दी गई तहरीरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पुलिस को सौंपी तहरीर में रामबरन निवासी अजीजपुर, जिला कौशाम्बी उत्तर प्रदेश ने कहा है कि बीती 7 अगस्त की रात नवीन मंडी में पल्लेदारी करने वाले उसके भतीजे मान सिंह पुत्र राम प्रसाद के साथ राहुल पुत्र मुन्ना निवासी कड़ाधाम जिला कौशाम्बी ने मारपीट कर दी। आरोप है कि उसने उसके भतीजे पर चाकू से हमला बोला। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल का एसटीएच में उपचार चल रहा है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

बिग ब्रेकिंग, हल्द्वानी : बहन से मामूली कहासुनी के बाद फांसी के फंदे में झूल गई युवती, मौत

एक अन्य घटना में पड़ोसी दुकानदार ने पड़ोसी पर साथियों के साथ मिलकर मारपीट व दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में लाइन नंबर 8, आजाद नगर में गिफ्ट की दुकान चलाने वाले अफसार अहमद निवासी लाइन नंबर 15 का आरोप है कि बीते दिवस पड़ोस में दुकान चलाने वाला अनवर अली पुत्र अबुल हसन उससे गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह अपने भाई आसिफ व फैजान के साथ दुकान में घुस गया और लाठी-डंडों से मारपीट करने लगा। आरोप है कि दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये।

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव 2022 में आप पार्टी से सीएम का चेहरा बनेंगे कर्नल अजय कोठियाल, केजरीवाल ने की घोषणा

वहीं एक अन्य घटना में महिला ने युवक पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में नई बस्ती काठगोदाम निवासी कुंती देवी पत्नी स्व. प्रकाश चन्द्र ने कहा है कि ललित पांडे बीती 15 अगस्त की रात शराब के नशे में उसके घर में घुस आया और गाली—गलौच करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसने उसके पुत्रों के साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस से उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों अलग—अलग मामलों में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग, शराब के नशे में ऊंची दीवार पर जा चढ़ा युवक, गिरने से मौत

Uttarakand Breaking : यहां मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments