सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
बागेश्वर जिले में आज काफी समय बाद कोरोना संक्रमण के केस बढ़ आए। वहां आज 08 नये केस प्रकाश में आए हैं। जबकि अल्मोड़ा में आज कोरोना का कोई नया केस नहीं आया।
अल्मोड़ा: आज जनपद में कोरोना पॉजिटिव का कोई नया केस नहीं आया। जनपद में अब तक कुल 11,908 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं, जिनमें से 11763 मामले डिस्चार्ज/माइग्रेट हो गए। अब एक्टिव केसों की संख्या 06 है। अब तक जिले में कुल 139 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
बागेश्वर: जनपद में कई दिनों से कोरोना पॉजिटिव के इक्का—दुक्का मामले आ रहे थे और कभी कोई मामले नहीं आ रहे थे, लेकिन आज अचानक नये केस बढ़ आए। आज जिले में 08 केस आए हैं। अब जिले में एक्टिव केस 41 हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि आज जांच के लिए 126 सैंपल भेजे गये हैं। जनपद में अब तक कुल 6094 पॉजिटिव केस आ चुके हैं, जिनमें से 5997 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 56 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
Corona Update: उधर आज अचानक बढ़े कोरोना के केस, इधर रही शांति
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS









