HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking Bageshwar: इधर 02.07 लाख की स्मैक के साथ दो दबोचे,...

Big Breaking Bageshwar: इधर 02.07 लाख की स्मैक के साथ दो दबोचे, तो उधर चरस तस्करी के फिराक में बैठे दो अन्य गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कौसानी (बागेश्वर)
जहां एक ओर आज स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नशे के सौदागर नशा तस्करी करने का ताना—बाना बुनने में सक्रिय मिले। बागेश्वर जनपद में पुलिस ने अलग—अलग स्थानों पर ऐसे चार नशे के धंधेबाज दबोचे हैं। दो लोग 2.07 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार हुए, तो चरस तस्करी करने में फिराक में दो लोग पकड़े गए हैं।

हुआ यूं कि बागेश्वर जनपद अंतर्गत कौसानी थानाध्यक्ष निधि शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था/अवैध मादक पदार्थों की चेकिंग पर निकली थी। इसी दौरान हिमालय होटल कौसानी से करीब 50 मीटर की दूरी पर दो संदिग्ध युवक राशिद पुत्र अब्दुल हनीद (19 वर्ष) तथा मोहिद पुत्र खलील अहमद (19 वर्ष) निवासीगण ग्राम भौना, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) की तलाशी ली गई। दोनों के कब्जे से कुल 26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।जिसकी अनुमानित कीमत 2.07 लाख रूपये आंकी गई है।

पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और कौसानी थाने में उनके खिलाफ धारा-08/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक निधि शर्मा, आरक्षी दीपक रावत, आरक्षी कुलदीप आर्या, महिला आरक्षी प्रियंका शामिल रहीं।
बैजनाथ में चरस के साथ दो धरे

बैजनाथ थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार चरस के धंधेबाज।

बागेश्वर जनपद अंतर्गत ही एक दूसरे मामले में थाना बैजनाथ अंतर्गत थाना प्रभारी जगदीश सिंह ढकरियाल के निर्देशन में पुलिस टीम ने बैजनाथ कालिका मन्दिर के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों भूपेन्द्र सिंह गड़िया पुत्र हरीश सिंह, निवासी फरसाली, बागेश्वर तथा आनन्द सिंह पुत्र करम सिंह निवासी ग्राम लीली, थाना- कपकोट, बागेश्वर के कब्जे से कुल 980 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना बैजनाथ में धारा-08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिन्हें पुलिस द्वारा आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उनि गोविन्द बल्लभ भट्ट, आरक्षी विक्रम सिंह, नरेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, नवीन सिंह आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments