HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: दिव्या भंडारी के सर सजा 'तीज क्वीन' का ताज, एसपी...

Bageshwar News: दिव्या भंडारी के सर सजा ‘तीज क्वीन’ का ताज, एसपी आवास पर हरियाली तीज महोत्सव आयोजित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेल्फेयर की ओर से पुलिस अधीक्षक आवास बागेश्वर में हरियाली तीज महोत्सव आयोजि​त किया गया। इस मौके पर महेंदी, फैंसी ड्रेस, संगीत व नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें तीज क्वीन का ताज दिव्या भंडारी के सर सजा।

कार्यक्रम का शुभारंभ वेलफेयर की जिलाध्यक्ष निधि श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम स्वरूप दिव्या भंडारी तीज क्वीन चुनी गईं। इनके अलावा गीता रावत फर्स्ट रनर अप रही जबकि दूसरा पुरस्कार प्रिया हमर के नाम रहा। प्रतियोगिता 20 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिन्हें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विनीत कुमार की माता ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। रंगारंग तीज प्रतियोगिता का संचालन प्रतिसार निरीक्षक अजय आर्या ने किया। इस मौके पर मीना रावत, सनीता बिष्ट, नीलम मलड़ा, सनीता टम्टा, विनीता, गीता आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments