HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : ग्राम पंचायत सुंदरपुर रैक्वाल को वन्य जीवों से बचाओ...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : ग्राम पंचायत सुंदरपुर रैक्वाल को वन्य जीवों से बचाओ ! अधर में लटका है सुरक्षा दीवार, सोलर फेंसिंग का प्रस्ताव, प्रमुख वन संरक्षक को सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ग्राम पंचायत सुंदरपुर रैक्वाल में व्याप्त जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल आज प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड से मिला। इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपकर याद दिलाई गई कि पहले देहरादून में भी मुलाकात हुई थी, जिसका कोई नतीजा नही निकला।

आज उत्तराखंड राज्य के प्रमुख वन संरक्षक श्रीमान राजीव भरतरी से चोरगलिया डीएफओ विश्राम गृह में मुलाकात कर ग्राम पंचायत सुंदरपुर रैक्वाल में जंगली जानवरों से बचाव की दशा में शासन को प्रेषित प्रस्ताव सोलर फेंसिंग, सुरक्षा दीवार, खाई खोदने की धनराशि स्वीकृत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सुंदरपुर रैकवार में जंगली जानवरों का आतंक लगातार जारी है। जानवरों ने फसलें पूरी तरह बर्बाद कर दी हैं। वन प्रमुख का यह याद भी दिलाई कि उनको इससे पूर्व देहरादून में भी ज्ञापन सौंपा था, लेकिन कोई भी कार्रवाई आज तक नही हुई है।

ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौलापार नीरज रैकवार, धर्मेंद्र रैकवार, बीडीसी मेंबर अर्जुन बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल रैकवार, सूरज संभल, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस जगदीश रैकवार आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments