HomeUttarakhandNainitalHaldwani News : खस्ताहाल सड़क को दुरूस्त करो नही तो आंदोलन, कांग्रेस...

Haldwani News : खस्ताहाल सड़क को दुरूस्त करो नही तो आंदोलन, कांग्रेस नेता राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में एसडीएम से मिले नागरिक

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

पोलीसीट तुलसी नगर क्षेत्र में खस्ताहाल सड़कें किसी सम्भावित दुर्घटना को निमंत्रण दे रही हैं। ब्लॉक कांग्रेस काठगोदाम हल्द्वानी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में नागरिकों ने आज एसडीएम कोर्ट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में कहा गया है कि की पोलीसीट तुलसी नगर क्षेत्र में सीवर लाइन व अमृत योजना के तहत पानी की लाईन पड़ने के बाद भी अब तक क्षेत्र की सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है। तमाम सड़क मार्ग खस्ताहाल बना हुआ है, जहां—तहां धूल के गुबार उठते हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। यहां आए दिन दो पहिया वाहन रपट रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र सड़कें ठीक नहीं की जाती तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर धरना—प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद आर्य, रवि कुमार, शादाब हुसैन, शाहनवाज मलिक, गौरव बलुटिया, अनीता बिष्ट आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments