अच्छी खबर: एसटीएच में भर्ती 13 में से 6 कोरोना पीडित मरीज डिस्चार्ज

0

हल्द्वानी। यहां के राजकीय सुशीला तिवारी अस्पताल में पिछले 15 दिनों से भर्ती कोरोना के 6 मरीजो के पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद आज डिस्चार्ज कर दिया गया।अब उन्हें मोती नगर के क़्वरेटाइन सेंटर मे रखा जायेगा। इसके बाद ही वे घर जा सकेंगे।
सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉक्टरों की बदौलत हल्द्वानी को आज यह राहत भरी खबर मिली । मरीजों ने भी डॉक्टर्स समेत पूरे स्टाफ का आभार जताया है।
दरअसल हमेशा अव्यवस्थाओं के लिये चर्चा में रहने वाले इस हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने अपने दम पर इन मरीजों को ठीक करने का कारनामा किया है। अस्पताल में उपचार के लिए आए कोरोनावायरस से संक्रमित 13 मरीजों में 6 मरीजों को पूरी तरह से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
डिस्चार्ज होने वाले 6 मरीजों में 3 हल्द्वानी के बनभूलपुरा के रहने वाले हैं और तीन यूपी के अमरोहा के रहने वाले हैं इन सभी ठीक हो चुके लोगों को एहतियात के तौर पर मोतीनगर स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा, जहां कुछ दिनों बाद इनके स्वास्थ्य को देख कर इन्हें इनके घर भेज दिया जाएगा। मरीजों ने सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉक्टर स्टाफ व सभी कर्मचारियों का तहे दिल से आभार जताया।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS