HomeAccidentबिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : सड़क पर पलटी केमू की बस, यात्रियों में...

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : सड़क पर पलटी केमू की बस, यात्रियों में चीख—पुकार, अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच पर हुआ हादसा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, भवाली

यहां अल्मोड़ा—​हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में कैंची के निकट हल्द्वानी से द्वाराहाट जा रही एक केमू की बस अचानक ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गई और सामने से आ रही एक कार पर पलट गई। हादसे के दौरान यात्रियों में चीख—पुकार मच गई। बस में सवार यात्रियों को दुर्घटना में मामूली चोटें आई हैं।

केमू की बस पलटने के बाद एनएच पर भारी जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आस—पास मौजूद लोगों ने तत्काल बस में सवार सभी यात्रियों को सकुशल नीचे उतार दिया। हालांकि बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यहां से गुजरने वाले यात्रियों को करीब 3 घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम खुल सका। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ब्रेकिंग : यहां मां ने अपने ही बच्चों का काट दिया गला, 4 वर्षीय बेटे की मौत, एक गंभीर

इधर बस परिचालक शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि बस में 10 यात्री सवार थे, ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। राहत की बात तो यह रही कि बस एक कार से टकरा कर रास्ते में ही पलट गई और एक गम्भीर हादसा होने से टल गया। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल जाम खुलवा दिया गया है और चालक—परिचाल सहित सभी यात्री सुरक्षित हैं।

अविश्वसनीय : यहां शिकार हुए घुरड़ ने शिकारी अजगर से मौत के बाद लिया ऐसे बदला, दोनों की मौत

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : यहां सड़क धसने से खाई में समाई ऑल्टो कार, चालक की मौके पर मौत, तीन घायल

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने युवाओं के लिए निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें भर्ती से संबंधित संपूर्ण जानकारी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments