HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : एम्स में तीन और कोरोना पाजिटिव मिले, इनमें से...

ब्रेकिंग न्यूज : एम्स में तीन और कोरोना पाजिटिव मिले, इनमें से दो मरीजों के तीमारदार, एक लौटा था गुजरात से

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में शुक्रवार को तीन लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। जिनमें दो पेशेंट ऋषिकेश व आसपास के रहने वाले हैं जबकि तीसरा बिजनौर यूपी का है। यह तीनों लोग बीते 4 जून को एम्स की कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी में परीक्षण के लिए आए थे। संस्थान द्वारा इसकी सूचना स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को दे दी गई है। एम्स संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि कोविड पॉजिटिव आए तीन में से दो मरीज एसिम्टमैटिक (जिनमें रोग के कोई लक्षण नहीं दिखाई पड़ते) हैं। उन्होंने बताया कि पहला केस नजीबाबाद, बिजनौर उत्तरप्रदेश निवासी 40 वर्षीया महिला का है, जो बीते 4 जून को एम्स की ओपीडी में जांच के लिए आई थी, जहां इनका कोविड सैंपल लिया गया था, यह एसिम्टमैटिक पेशेंट हैं, जिनका सैंपल शुक्रवार को पॉजिटिव आया है। उन्होंने बताया कि यह महिला एम्स में भर्ती अपने एक रिश्तेदार की अटेंडेंट है। दूसरा पेशेंट तपोवन, मुनिकीरेती निवासी 24 वर्षीया युवती है, जो एम्स अस्पताल में भर्ती अपने पेशेंट की अटेंडेंट है। युवती का 4 जून को एम्स ओपीडी में सैंपल लिया गया था, जो कि पॉजिटिव आया है। जबकि तीसरा पेशेंट श्यामपुर बाईपास,ऋषिकेश निवासी 48 वर्षीय पुरुष है, जो कि बीते 3 जून को गुजरात से ऋ​षिकेश लौटा था व होम कोरंटाइन पर था। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर यह व्यक्ति 4 जून को एम्स स्क्रीनिंग ओपीडी में जांच के लिए आया था, जहां उसका सैंपल लिया गया, जो कि कोविड पॉजिटिव आया है। उन्होंने बताया कि तीनों कोविड पॉजिटिव मरीजों के बारे में एम्स संस्थान की ओर से स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को अवगत करा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments