HomeUttarakhandAlmoraबड़ी ख़बर : कोरोना पॉजिटिव को बहुत महंगा बड़ा रिपोर्ट छुपाना, 307...

बड़ी ख़बर : कोरोना पॉजिटिव को बहुत महंगा बड़ा रिपोर्ट छुपाना, 307 का मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा। यहां दन्या क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपनी कोविड 19 संक्रमण की मेडिकल रिपोर्ट को छुपाना बहुत भारी पड़ा। पुलिस ने उसके विरूद्ध महामारी अधिनियम लगाने के साथ ही विविध धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज थाना दन्या में केश चन्द्र पुत्र अम्बादत्त (गैराड़ पटवारी) द्वारा प्रताप सिंह उम्र 33 वर्ष पुत्र लक्षम सिंह निवासी ग्राम गरूड़ा, थाना दन्या के विरूद्ध अपनी मेडिकल रिपोर्ट कोरोना पाॅजेटिव आने के सम्बन्ध में सूचना किसी भी सम्बन्धित अधिकारी को न देने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष तिवारी ने बताया प्रताप सिंह उपरोक्त दिल्ली में 02 जून 2020 को अपना मेडिकल चैकप करा कर 3 जून को वापस अपने गाॅव गरूड़ा दन्या आया। मेडिकल रिपोर्ट कोरोना पाॅजेटिव प्राप्त होने पर इसके द्वारा किसी भी सम्बन्धित अधिकारी को अवगत नहीं कराया गया तथा अपनी मेडिकल रिपोर्ट छुपाते हुए अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डालने का इसके द्वारा प्रयास किया गया। जिसके दृष्टिगत प्रताप सिंह उपरोक्त के विरूद्ध थाना दन्या में धारा- 188/269/270/ 271/307 भादवि, 51(ख) आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2/3 महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। प्रताप सिंह को बेस हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments