रुद्रपुर। शहर के पाश इलाके मेट्रोपोलिस में किराये के कमरे में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की शिनाख्त यूपी के रामपुर के खजूरिया निवासी प्रदीप पुत्र जागन सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल उकी मौत के कारणों के बारे में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। अभी तक युवक के परिजन रुद्रपुर नहीं पहुंच सकेे हैं।
आज सुबह पुलिस को स्थानीय लोगों ने फोन पर जानकारी दी कि किराये के एक कमरे में एक युवक की लाश मिली है। इस पर पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची। जिस कमरे में शव मिला वह उसका नहीं था, बलिक यह कमरा मृतक के दोस्त का है। मृतक के दोस्त ने बताया कि प्रदीप रुद्रपुर में एक फाइनैंस कंपनी में काम करता है। वह हर रोज यूपी के रामपुर अपने गांव खजूरिया जाया करता था। कभी कभार वह उसके कमरे पर रात को रुकता था। कल रात भी वह उसके कमरे पर रुका। रात को समय पर वे सो गए और सुबह प्रदीप जब नहीं उठा तो उसने उसे जगाने की काफी कोशिश की। बाद में उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोटों के निशान नहीं पाए गए हैं।
सिडकुल चौकी प्रभारी अनिल उपाध्याय का कहना है कि प्रदीप की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी तो पोस्टमार्टम रिपेार्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।
उन्होंने बताया कि प्रदीप के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है लेकिन अभी तक वे रुद्रपुर नहीं पहुंच सके हैं। शव का पंचनामा करवा कर मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
रुद्रपुर ब्रेकिंग : पाश इलाके में दोस्त के किराए के कमरे में मिला युवक का शव, सनसनी
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS








