अल्मोड़ा। खेतों में गुड़ाई करने गई एक महिला विगत तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। उसके परिजनों ने पटवारी चौकी में मामले की सूचना देते हुए गुमशुदगी दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देवड़ा, पोस्ट नारायण देवल, पट्टी नैणी, राजस्व क्षेत्र नैणी की राधा देवी उम्र 40 साल पत्नी प्रकाश राम गत 3 जून को सुबह 8 बजे से लापता है। वह अपने निवास स्थान देवड़ा से खेतों में गुड़ाई करने की बात कह कर निकली थी, लेकिन वापस नही लौटी। इधर राजस्व उपनिरीक्षक बलवंत नाथ ने महिला के संबंध में किसी किस्म की जानकारी होने पर सूचित करने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।