यहां चौघानपाटा में नव स्थापित कम्प्यूटर शिक्षण संस्थान एक्टिकल प्राईवेट लिमिटेड का उद्घाटन राम कृष्ण कुटीर के संस्थापक स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज ने किया।
इस संस्थान में कक्षा 3 से स्नातक तक के छात्रों को कम्प्यूटर का शिक्षण कराया जायेगा। संस्था के माध्यम से छात्रों को मोबाईल एप्पलीकेशन बनाना, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, कोडिंग, कृषि संबंधी उपकरण की डिजाइनिंग, बिल्डिंग डिजाइन, ऑटोकेड सॉफ्टवेयर तथा अन्य कम्प्यूटर संबंधी शिक्षा दी जाएगी। इस दौरान राम कृष्ण कुटीर के संस्थापक स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज के अलावा एक्टिकल प्राइवेट लिमिटेड की डारेक्टर सोनम पांडे, आकाशवाणी बागेश्वर से गौरव पंत, डॉ सोनम पंत, खष्टी पंत आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।