कुमाऊं लोक कलाकार महासंघ के महासचिव गोपाल सिंह चम्याल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल जौनसार गढ़वाल कुमाऊं के कलाकारों ने संयुक्त रुप से 11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके आवास पर देहरादून जागकर ज्ञापन सौंपा। सीएम ने लोक कलाकारों को आश्वासन दिया की आपके मांगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
शिष्टमंडल में देवभूमि मां शारदे लोक कला समिति के मुख्य संयोजक दयानंद कठैत, स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी के सुपुत्र अमित गोस्वामी, शिष्ट मंडल संयोजक बंटी राणा, अशोक खड़का, राजीव मेहता, कोमल, जौनसार बावर के वरिष्ठ लोक गायक नंदलाल भारती, देहरादून के वरिष्ठ रंगकर्मी हेमंत बुटोला, सुभाष देवराड़ी समेत कई कलाकार उपस्थित थे। कुमाऊं लोक कलाकार महासंघ के महासचिव गोपाल सिंह चम्याल ने सीएम धामी का आभार व्यक्त किया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।