क्राइम समाचार : जमानत पर जेल से बाहर आए पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की, गिरफ्तार

0
हत्या की आशंका।
सांकेतिक फोटो

दिल्ली। यहां शनिवार को एक मकान की तीसरी मंजिल पर महिला का शव मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची गोविंदपुरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रहती थी। महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार किया है।


ADVERTISEMENTS

पुलिस के मुताबिक, महिला का शव घर की तीसरी मंजिल के एक कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। महिला की पहचान झरना के रूप में हुई। वह सीआर पार्क इलाके में डोमेस्टिक हेल्प का काम करती थी। महिला के अपने पति नंदा नायक के साथ तनावपूर्ण संबंध थे।

उत्तराखंड : शासन ने किए कई IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार के बदले जिलाधिकारी, देखिए पूरी लिस्ट

झरना के पति नंदा को 2017 में गिरफ्तार किया गया था। उस पर पत्नी झरना और जीजा पर चाकू से हमला करने का आरोप था। नंदा 2 जून को ही अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आया था और गुरुग्राम में रह रहा था। पति और पत्नी के बीच अभी भी विवाद चल रहा था। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

पुलिस के मुताबिक, नंदा शनिवार करीब 11 बजे झरना के घर पहुंचा था। यहां दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद नंदा ने पत्नी का डुपट्टे से गला घोंट दिया। पत्नी की मौत के बाद वह वहां से फरार हो गया। हालांकि, हत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस ने नंदा की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाईं। इसके बाद उसे गोविंदपुरी पार्क से गिरफ्तार कर लिया गया।

उत्तराखंड : यूपी के इस सांसद ने दिखाई सत्ता की हनक, पवित्र जागेश्वर धाम में की गाली गलौज

गजब : यहां तो दूल्हे को ही मंडप से उठा ले गये किन्नर, पुलिस पूछताछ में खुला इतना बड़ा राज…..

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें