HomeUttarakhandAlmoraसावधान, वाहन चालक ध्यान दें ! यहां धंस रहा है अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच...

सावधान, वाहन चालक ध्यान दें ! यहां धंस रहा है अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच का एक हिस्सा, जरा से गलती पड़ सकती है भारी

ADVERTISEMENTS

सुयालबाड़ी से अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट —

अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब के पास सड़क धंसने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सड़क की सपोर्टिंग ​दीवार बरसात के दौरान ढह जाने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। यहां से गुजरने वाले वाहनों को सचेत करने के लिए धंस रही सड़क पर सुरक्षा चिन्ह व पत्थर रख दिये गये हैं, लेकिन सड़क मार्ग में तत्काल जीर्णोद्धार किया जाना आवश्यक है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उत्तराखंड : शासन ने किए कई IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार के बदले जिलाधिकारी, देखिए पूरी लिस्ट

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग एक व्यस्तम मार्ग में शामिल हैं। दो जनपदों को आपस में जोड़ने वाले इस एनएच से रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। इस सड़क मार्ग में इन दिनों क्वारब के निकटवर्ती हनुमान मंदिर के पास अचानक सड़क की सपोर्टिंग दीवार ढह गई है। जिससे सड़क में धंसाव हो रहा है। हालत यह है कि कभी भी यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकती है। सड़क के दूसरी ओर गहरी खाई में स्थित कोसी नदी है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड : यूपी के इस सांसद ने दिखाई सत्ता की हनक, पवित्र जागेश्वर धाम में की गाली गलौज

सम्भावित दुर्घटना से बचने के लिए यहां तत्काल दीवार निर्माण कराया जाना चाहिए। यह मांग स्थानीय जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय नागरिक कर रहे हैं। वहीं फौरी तौर पर फिलहाल यहां खतरे के संकेत चिन्ह व कुछ पत्थर धंस रही सड़क के चारों ओर रख दिये गये हैं। ताकि इन्हें देखकर वाहन चालक सावधान हो जायें और दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।

गजब : यहां तो दूल्हे को ही मंडप से उठा ले गये किन्नर, पुलिस पूछताछ में खुला इतना बड़ा राज…..

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments