HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर शेखर लखचौरा विजयी, सुनीता पांडे...

अल्मोड़ा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर शेखर लखचौरा विजयी, सुनीता पांडे व कुंदन लटवाल उपाध्यक्ष, भुवन पांडे सचिव और कमलेश बने कोषाध्यक्ष

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा बार एसोसिएशन के चुनाव आज चुनाव समिति की देखरेख में संपन्न हो गए। जिसमें कांटे की टक्कर के बीच शेखर लखचौरा अध्यक्ष बने हैं जबकि भुवन पांडे सचिव व सुनीता पांडे महिला उपाध्यक्ष चुनी गई हैं।

चुनाव समिति द्वारा घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार शेखर लखचौरा 119 वोट लेकर विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर दूसरे उम्मीदवार महेश परिहार को 114 मत मिले। अध्यक्ष पद पर हार—जीत में महज 05 वोटों का अंतर रहा जबकि कुल 239 वोटों में से 06 मत अवैध घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 131 मत लेकर कुंदन लटवाल विजयी रहे, जबकि दूसरे प्रत्याशी कविंद्र पंत को 99 वोट मिले। इस पद पर अवैध मतों की संख्या 09 रही।

महिला उपाध्यक्ष पद पर अपने प्रतिद्वंदी कामिनी कश्यप को हराकर सुनीता पांडे विजयी रहीं। सुनीता पांडे को 163 व कामिनी कश्यप को 70 मत मिले। महिला उपाध्यक्ष पद पर पड़े मतों में से 06 मत अवैध घोषित हुए। भुवन पांडे सचिव पद पर विजयी रहे। सचिव पद के प्रत्याशी भुवन पांडे को 143 मत व हिमांशु मेहता को 92 मत मिले जबकि 04 मत अवैध रहे। कोषाध्यक्ष पद 149 वोट लेकर कमलेश कुमार ​जीते जबकि उनके प्रतिद्वंदी रोहित बिष्ट को 86 वोट मिले और 04 मत अवैध घोषित हुए। चुनाव समिति के अध्यक्ष केवल सती की देखरेख में चुनाव हुआ और सभी पदों के लिए दो—दो प्रत्याशी मैदान में उतरे थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments