HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: उत्तराखंड सचिवालय/लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 01 अगस्त को...

Almora News: उत्तराखंड सचिवालय/लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 01 अगस्त को अल्मोड़ा में यहां होगी, धारा—144 रहेगी प्रभावी, नोडल अधिकारी व सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखण्ड सचिवालय/उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, समीक्षा अधिकारी (लेखा)/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा-2021 आगामी 01 अगस्त, 2021 को विवेकानन्द इण्टर कालेज रानीधारा, अल्मोड़ा में आयोजित की जायेगी। परीक्षा के दौरान कतिपय असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों द्वारा बाधा उत्पन्न किये जाने की प्रबल सम्भावनाओं को देखते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर अल्मोड़ा सीमा विश्वकर्मा ने परीक्षा केन्द्र में परीक्षा के सुचारु संचालन एवं शान्ति व्यवस्था के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 प्रभावी कर दी है। उन्होंने बताया कि आदेश नियत परीक्षा तिथि को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लागू रहेगा। यदि इससे पूर्व इसे समाप्त नहीं कर दिया जाय। उन्होंने बताया कि आदेश का उल्लघंन आईपीसी की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।

इसके अलावा इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नोडल अधिकारी/सैक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये हैं। नोडल अधिकारी सम्भागीय परिवहन अधिकारी शैलेश कुमार तिवारी एवं सैक्टर मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना को बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments