HomeBreaking NewsSITARGANJ NEWS :मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह महार...

SITARGANJ NEWS :मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह महार का निधन

ADVERTISEMENTSAd

नारायण सिंह रावत
​सितारगंज। पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह महार का आज तड़के निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। सरदार अमरजीत सिंह महार समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहे। श्री महार का अंतिम संस्कार आज 11 बजे किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार एक कृषक से राजनीति में आए सरदार अमरजीत सिंह महार ने किसानों के हितों के हमेशा संघर्ष किया। जिससे वे किसान नेता के रूप में प्रसिद्ध हुए। इस दौरान वे सहकारी समिति के भी अध्यक्ष रहे और यहां भी किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये। बाद में उन्होंने राजनीति में पर्दापण किया। वे समाजवादी नेता के काफी विख्यात हुए। सपा के जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने शहर के अंदर रोडवेज बसों के लिए बस स्टाप बनवाया। मालूम हो कि उससे पहले रोडवेज की बसें मनमानी ढंग से सवारी बैठाती थी और अपनी मर्जी से रूकती थी। इस दौरान वे बसपा में भी रहे और यहां भी जिलाध्यक्ष बने। सरदार अमरजीत सिंह अपने पीछे कांग्रेस के प्रदेश सचिव नवतेजपाल सिंह व एडवोकेट सुखनीलराज सिंह को छोड़ गए है। इधर, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अमरजीत सिंह महार के निधन की खबर से उनके चाहने वाले गमजदा है। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments