HomeBreaking NewsBig Breaking : अमरनाथ में बादल फटने के बाद सिंध नदी में...

Big Breaking : अमरनाथ में बादल फटने के बाद सिंध नदी में बाढ़ के हालात, किश्तवाड़ में अब तक बरामद हुए 7 शव, कई लापता

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd

भारी बारिश के बीच अमरनाथ में बादल फटने से सिंध नदी में बाढ़ के हालात पैदा हो गये हैं। नदी का जल स्तर बढ़ने से आस—पास के इलाकों के लिए खतरा पैदा हो गया है।​ किसी भी आपतकालीन स्थिति से निपटने के लिए यहां एनडीआरएफ की तीन टीमों की तैनाती कर दी गई है।

बादल फटने के बाद पवित्र अमरनाथ गुफा के निकटवर्ती इलाकों में खतरा पैदा हो चुका है, हालांकि गुफा में कोई भी श्रद्धालु मौजूद नही है। गंड और कंगन के क्षेत्रों में आम जनता से सिंध नदी से दूर रहने की अपील जारी की गई है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

वहीं जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के होंजोर दच्छन इलाके में बादल फटने के बाद अब तक 7 शव बरामद हुए हैं। 17 घायलों को बचा लिया गया, कई लोग अब भी लापता बताये जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि पहले लगातार बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक देना पड़ा था, लेकिन अब किश्तवाड़ पुलिस की रेस्क्यू टीम ने इसे दोबारा शुरू कर दिया है।

उत्तराखंड मौसम अपडेट : अगले चार दिन जमकर बरसेंगे मेघ, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि आधी रात्रि के दौरान होंजार दच्छन क्षेत्र में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। जिसमें 19 आवासीय घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 2 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं, 21 गौशालाओं को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। यहां मौके पर पु​लिस, एसडीआरएफ और सेना की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Uttarakhand Breaking : यहां रात्रि ड्यूटी से लौट रहा होमगार्ड गधेरे बहा, सर्च ऑपरेशन जारी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments