HomeCrimeBreaking News : दरोगा जी, करा ली बेइज्जती ! चड्डी—बनियान में ही...

Breaking News : दरोगा जी, करा ली बेइज्जती ! चड्डी—बनियान में ही बस तौलिया लपेट हो गये गिरफ्तार, महंगी पड़ी रिश्वतखोरी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर

उत्तर प्रदेश के इन दरोगा जी ने सपने में भी नही सोचा होगा कि उन्हें महज दस हजार की रिश्वतखोरी इतनी महंगी साबित होगी। एंटी करप्शन टीम ने इनको इनके ही घर से दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। आलम यह रहा कि दरोगा जी जब गिरफ्तार हुए तो महज चड्डी—बनियान के उपर महज एक छोटा सा तौलिया ही लपेट पाये। टीम इन्हें ऐसे ही पकड़ कोतवाली ले आई।

जम्मू-कश्मीर ब्रेकिंग : किश्तवाड़ में बादल फटने से 5 की मौत, कई लापता

दरअसल, मामला यह है कि उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में रहने वाले दरोगा राम मिलन यादव कबीर नगर जनपद के थाना धनघटा में द्वितीय अफसर के पद पर तैनात हैं। दरोगा यादव पर आरोप है कि कर्माखान गांव के रहने वाले अब्दुल्ला खान की तफ्तीश रिपोर्ट के सिलसिले में इन्होंने 10 हजार रुपये की घूस मांगी थी। यानी अगर अब्दुल्ला उन्हें यह रकम दे तो वह रिपोर्ट उसके मन मुताबिक ठीक—ठाक बना देंगें। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

आरोप है कि इसके लिए दरोगा अब्दुल्ला को बार—बार फोन कर परेशान करने में लगे हुए थे। पीड़ित से जब यह सब बर्दाश्त नही हुआ तो उसने ठान ली कि ऐसे घूसखोर को वह एक पाई भी नही देंगे। जिसके बाद उन्होंने एंटी करप्शन को पूरी कहानी सुनाई और मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए दरोगा राम मिलन यादव को उनके निजी क्वार्टर से रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए अरेस्ट कर लिया।

यूपी : बाराबंकी में डबल डेकर बस को ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 18 की मौत, कई घायल

मजे की बात तो यह है कि जब दरोगा राम मिलन यादव को गिरफ्तार किया गया तो वह चड्डी—बनियान में थे और सिर्फ तौलिया ही लपेटे पाए। भ्रष्टाचार निरोधक टीम इन्हें इसी हालात में थाने ले गई। इसी हालत में ही उन्हें जेल भी भेज दिया गया है। अब वहीं उन्हें पहनने को जेल के कपड़े शायद मिल जायें।

GOVT. JOB ALERT : UKSSSC ने युवाओं के लिए निकाली भर्ती, इस तारीख से करें ऑनलाइन आवेदन

इधर गोरखपुर एंटी करप्शन टीम के प्रभारी रामधारी मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राम मिलन यादव को 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। अलबत्ता दरोगा जी की इस तरह गिरफ्तारी का मामला पूरे इलाके ही क्या राज्य में अब चर्चा का विषय बन चुका है। लोग गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम की सराहना कर रहे हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand : सीएम धामी की कैबिनेट बैठक संपन्न, प्रदेश में 01 अगस्त से खुलेंगे सभी स्कूल, कौसानी को नगर पंचायत का दर्जा, पढ़िये अन्य क्या लिए अहम फैसले……

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments