HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : यहां रिहायशी इलाके में चल रहा था जिस्मफरोशी का...

Uttarakhand Breaking : यहां रिहायशी इलाके में चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल, 06 कॉल गर्ल्स गिरफ्तार, बेहद आपत्तिजनक हालत में मिले गई जोड़े

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

देहरादून। पुलिस ने एक रिहायशी इलाके में चल रहे देह व्यापार का खुलासा करते हुए हरियाणा व दिल्ली की छह युवतियों सहित कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी की है। हैरानी की बात यह है कि यहां दलालों के अलावा कालगर्ल खुद सोशल मीडिया के जरिये ग्राहकों से डायरेक्ट संपर्क करके भी बुकिंग किया करती थी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जानकारी के अनुसार गत दिवस पटेलनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देहराखास इलाके में इस सैक्स रेकेट का खुलासा हुआ है। यह सारा खेल ऑनलाइन बुकिंग के जरिये चलता था। जिसमें फेसबुक, व्हट्सअप जैसे एप के जरिये दलाओं, लड़कियों व ग्राहकों के बीच बातचीत चलती थी।

Big Breaking, Uttarakhand : सीएम धामी की कैबिनेट बैठक संपन्न, प्रदेश में 01 अगस्त से खुलेंगे सभी स्कूल, कौसानी को नगर पंचायत का दर्जा, पढ़िये अन्य क्या लिए अहम फैसले……

पुलिस के अनुसार उन्हें देवऋषि एनक्लेव में सैक्स रैकेट के चलने की पुख्ता सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने देवऋषि एनक्लेव लेन सात स्थित एक मकान में छापा मारा। यह मकान काल गर्ल स्पलाई का केंद्र था। जहां बैठकर दलाल एकदम प्रोफेशनल स्टाइल में बुकिंग किया करते थे। यहां छह युवतियों सहित कुल 13 लोग पकड़े गये। इस दौरान कई लोग घोर आपत्तिजनक स्थिति में भी पाये गये।

उत्तराखंड : इस दिन जारी होगा UK Board का रिजल्ट, इन वेबसाइट पर करें चेक

पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना अजय कुशवाह उर्फ वरुण ठर्फ साहिल है। जो इस पूरे रैकेट का संचालन कर रहा था। यह बुकिंग ऑन और व्हाट्एप से भी होती थी। बुकिंग से पहले महिलाओं की फोटो भेजी जाती थी। ग्राहकों को जो लड़की पसंद आती उसके अनुसार ही पैसे तय किये जाते थे। सरगना ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के अनुसार कमरे में ही अथवा ग्राहक के बताये स्थान पर युवतियों को भेज दिया जाता था। यहां पुलिस ने लैपटॉप और कई मोबाइल कब्जे में लिए, जिसमें इस धंधे का काफी राज छिपा है।

​उत्तरखंड : देर शाम जारी हुई नई SOP, 4 अगस्त तक लागू रहेगा कोविड कर्फ्यू, बिंदुवार जानिये क्या हैं नये आदेश

बताया जा रहा है कि यहां देह व्यापार के धंधे में लिप्त लड़कियां भी खुद सीधे ग्राहक से सोशल मीडिया के जरिये संपर्क कर लेती थीं। लड़कियां पहले अपनी फोटो अपलोड करती। अंजान लोगों से दोस्ती बनातीं और फिर रेट तय किये जाते। पकड़ी गयी लड़कियां जहां दिल्ली और हरियाणा से हैं, वहीं अन्य लोग दिल्ली, औरंगाबाद, बिजनौर, पंजाब, पीलीभीत, उधम सिंह नेगर आदि के रहने वाले हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

दिल्ली से पत्नी को पहाड़ घुमाने के बहाने लाये पति ने ​ही कर दी पत्नी की हत्या, नैनीताल—हल्द्वानी एनएच पर कलमठ से बरामद हुआ शव

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments