HomeBreaking Newsलालकुआं ब्रेकिंग : पानी की टंकी में चढ़ जानलेवा स्टंट कर रहे...

लालकुआं ब्रेकिंग : पानी की टंकी में चढ़ जानलेवा स्टंट कर रहे सेल्फी बाज लड़के ! कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरें

— लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट —

ADVERTISEMENTSAd

इसे सेल्फी का शौक कहें या पागलपन ? लालकुआं में कुछ लड़के अपनी जान जोखिम में डाल जानलेवा स्टंट कर रहे हैं। पानी की टंकी में शोले फिल्म के जय—वीरू की तर्ज पर टंकी में चढ़ने के बाद यह अपनी सेल्फी ले रहे हैं और दोस्तों से फोटो खिंचवा सोशल मीडिया में फोटो वायरल कर अपनी हेकड़ी दिखाने में लगे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों युवाओं के सर सेल्फी का बुखार इस तरह हावी है कि कुछ लड़के अपनी मौत को न्यौता देने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों लालकुआं में देखने में आ रहा है। जहां एक वायरल तस्वीर में तीन लड़के एक ऊंची पानी की टंकी की छत में चढ़े हुए हैं। इस तरह का करतब दिखा यह अपने दोस्तों के बीच खुद को ‘हीरो’ साबित करना चाहते हैं, लेकिन इन्हें शायद यह नहीं पता कि इनकी यह हरकत कभी भी इनकी जान पर भी भारी पड़ सकती है।

देहरादून : आखिरकार एक हफ्ते बाद आईएएस दीपक रावत ने संभाला पदभार

बताया जा रहा है कि नगर के अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर एक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 100 कमरों के लिए यह पांनी की टंकी बनी है। जिस पर चढ़कर युवक सम्भावित दुर्घटना को न्यौता देने में लगे हुए हैं। इनकी जरा सी यह लापरवाही कभी भी इन्हें सीधे मौत के मुंह में धकेल सकती है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

इधर मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इसके बावजूद समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इधर स्थानीय जिम्मेदार लोगों का कहना है कि प्रशासन को यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए ताकि कोई भी यहां इस तरह से दाखिल नहीं होने पाये।

यात्रियों को सुविधा : हल्द्वानी से दिल्ली के लिए शुरू हुई वॉल्वो बस सेवा, जानें समय

आप पर पड़ेगा सीधा असर : 1 अगस्त से बदल जाएंगे सैलरी, पेंशन और EMI जुड़े बड़े नियम

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments