HomeUttarakhandAlmoraSomeshwar News: वर्ष—2022 में शानदार पारी खेलने को मुस्तैद रहें कार्यकर्ता—चुफाल, विधायक...

Someshwar News: वर्ष—2022 में शानदार पारी खेलने को मुस्तैद रहें कार्यकर्ता—चुफाल, विधायक आवास पर भाजपा सोमेश्वर मंडल कार्य​ समिति की बैठक में मंथन

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर/अल्मोड़ा
शनिवार को भाजपा के सोमेश्वर मंडल कार्यसमिति की बैठक कैबिनेट मंत्री एवं सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या के आवास पर हुई। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल रहे। श्री चुफाल में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए वर्ष 2022 के चुनाव में शानदार पारी खेलने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी तरह मुस्तैद रहने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTSAd
सोमेश्वर विधायक आवास पर मण्डल कार्यसमिति बैठक में शामिल पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

बैठक में वर्ष 2022 के चुनावों की रणनीति और बूथ स्तर तक बेहतर प्रबन्धन पर मंथन किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति के उत्थान के लिए बेहतर कार्य कर रही है। समाज की अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसी तरह राज्य सरकार भी समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कल्याणकारी योजनाओं का फायदा हर एक व्यक्ति तक जल्द से जल्द पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को जनता का भाजपा पर विश्वास कायम रखने के लिए संपर्क और संवाद में तेजी लानी होगी।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रोतेला, जिला महामंत्री महेश नयाल मंडल प्रभारी सुरेंद्र सिंह मेहता, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, सुंदर राणा, खड़क सिंह नेगी, लता पंत, नरेंद्र भाई नेगी, भीम राम, गोपाल राणा, भुवन चंद्र जोशी, पुष्कर सिंह महता, नरेंद्र मोहन नयाल, ममता भट्ट, पुष्पा भंडारी, मधुबाला आर्या सहित अन्य पदाधिकारियों व दर्जनों मंडल कार्यकारणी सदस्यों की सहभागिता रही।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments