HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कैम्पस में धरने पर अडिग छात्रनेता, उपेक्षा का आरोप

अल्मोड़ा: कैम्पस में धरने पर अडिग छात्रनेता, उपेक्षा का आरोप

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। यहां कुमायूं विवि के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में विविध मांगों को लेकर छात्रनेताओं का सांकेतिक क्रमिक धरना तीसरे दिन गुरुवार को भी बदस्तूर जारी रहा। धरने पर छात्रसंघ के उपसचिव दीपक तिवारी व एनएसयूआई के जिला सचिव विपुल कार्की धरने पर बैठे। जिसमें नितिन रावत, अमन बिष्ट, मनोज कुमार ने समर्थन दिया। धरने के दौरान सभा में वक्ताओं ने कहा कि छात्र जायज मांगों को लेकर सोशियल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए धरने पर बैठे हैं। मगर विवि प्रशासन मांग पूरी करने के बजाय उन्हें धरने से हटाने की कोशिश कर रहा है। धरने पर बैठे छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि कालेज प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ छात्र संगठन व एनएसयूआई लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने छात्र—छात्राओं से इस कठिन परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की अपील की है। गौरतलब है कि छात्रों द्वारा सभी छात्र—छात्राओं को उत्तीर्ण करने व जिन विषयों में कम अंक हैं, उनकी परीक्षा दुबारा कराने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलित हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments