HomeBreaking NewsBreaking : हल्द्वानी कारागार में एचआईवी संक्रमित मिले 14 कैदी, उपचार में...

Breaking : हल्द्वानी कारागार में एचआईवी संक्रमित मिले 14 कैदी, उपचार में जुटे चिकित्सक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

हल्द्वानी जेल में बंद एक साथ 14 कैदी HIV positive पाये जाने से हड़कंप मच गया है। जिनमें 13 पुरूष व एक महिला कैदी है। अब इन कैदियों का उपचार शुरू कर दिया गया है। हैल्थ टेस्ट के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है। जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी गई है।

उल्लेखनीय है ​कि इससे पूर्व भी वर्ष 2019 में यहां कई कैदी एचआईसी संक्रमित पाये गये थे। हल्द्वानी ही नही पूरे उत्तराखंड की जेला में कैदियों के एचआईवी ग्रस्त होने के मामले पहले भी प्रकाश में आ चुके हैं।

Ramnagar : 20 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 13 वर्षीय डूबे युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

हल्द्वानी उप कारागार में संक्रमित पाये गये इन कैदियों की पहचान गुप्त रखी गई है। इन सभी कैदियों का एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी से उपचार किया जा रहा है। हर कैदी के पोषण पर भी ध्यान दिये जाने की बात कही गई है। डॉक्टरों के निर्देश पर रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ाने के लिए कैदियों को डायट ​दी जा रही है। संक्रमित कैदी अब पोषण युक्त भोजन ले रहे हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

बड़ा खुलासा : फोटो जर्नलिस्ट दानिश के शव के साथ भी तालिबानियों ने की थी बर्बरता, मरने के बाद सर को गाड़ियों से कुचला

ज्ञात रहे गत दिवस यहां एक टीबी से संक्रमित बंदी की मौत भी हो चुकी है। 04 बार चोरी के आरोप में जेल में बंद काशीपुर निवासी 25 वर्षीय लाली सिंह जो कि मूल रूप से बरेली जिले के पूर्वी मोहल्ला, सुभाषनगर का निवासी है की मौत हो गई थी।

जेल अधीक्षक एसके सुखीजा ने बताया कि बंदी का फेफड़ा पूरी तरह संक्रमित हो गया था। टीबी के गंभीर संक्रमण के चलते उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में बीते 07 जुलाई को भर्ती कराया गया।

उत्तराखंड राज्य में तबादलों का सिलसिला जारी, शहरी विकास विभाग में कई EO इधर के उधर

जहां 19 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अलबत्ता अब यहां समय—समय पर स्वास्थ्य जांज की जायेगी। गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त कैदियों का ध्यान रखा जाता है।

दर्दनाक हादसा : हरियाणा से नैनीताल खींच ले आई मौत, पहाड़ी से गिरा बोल्डर पर्यटक की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments