HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : महिला ने पति सहित ससुरालजनों पर लगाया दहेज उत्पीड़न...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : महिला ने पति सहित ससुरालजनों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां एक महिला ने पति सहित अन्य ससुरालजनों पर उसका दहेज के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नही होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरिपुर पूर्वानन्द पोस्ट अर्जुनपुर निवासी शिवांगी पुत्री स्व. लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 17 जनवरी 2019 को प्रज्जवल कुमार रावत पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत निवासी गोविन्द पुरम हल्दूचौड़ के साथ संपन्न हुआ। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

हल्द्वानी : किराये पर रहने वाले युवक ने पड़ोसी के बच्चे के साथ कर दी शर्मनाक हरकत, कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार

विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिया। साथ ही ससुरालियों की डिमांड पर दस लाख नगद व अन्य जेवरात भी दिये गये, लेकिन दहेज लोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और विवाह के कुछ समय बाद ही उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।

दर्दनाक हादसा : हरियाणा से नैनीताल खींच ले आई मौत, पहाड़ी से गिरा बोल्डर पर्यटक की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल

Uttarakhand Breaking : बहन के साथ घर लौट रहे बालक को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों में मिला क्षत—विक्षत शव

महिला का आरोप है कि पति के अलावा सास गौरा देवी, ससुर लक्ष्मण सिंह, विवाहिता ननद हंसा देवी उससे दहेज में दस लाख व कार की लाने का दबाव बनाने लगे और 11 नवम्बर 2020 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जब उसने इसकी ‌शिकायत लालकुआं पुलिस में की तो 2 दिसम्बर को ससुरालियों ने इस प्रकार की पुनर्रावृत्ति न होने की बात कही। इसके बाद पति उसे कानपुर ले गया। वहां भी उसका उत्पीड़न किया गया।

रामनगर : सड़क हादसे में 72 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, लेने गई वृद्धावस्था की पेंशन

महिला ने कहा कि 6 अप्रैल को भी ससुरालियों ने उससे मारपीट की और मायके से 20 लाख लाने पर ही घर में कदम रखने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

हल्द्वानी : रिश्तेदारों संग होटल में चल रही थी दारू पार्टी, मध्य रात्रि आ गया मौत का बुलावा, पुलिस ने रिश्तेदारों को लिया हिरासत में, जांच जारी

Uttarakhand : घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी महिला, पंखे में आये करंट की चपेट में आने से मौत, परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड : यहां गुलदार ने बनाया महिला को अपना निवाला, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments