HomeUttarakhandAlmoraCorona Update: इन दो जिलों में आज एक—एक नया कोरोना पॉजिटिव केस

Corona Update: इन दो जिलों में आज एक—एक नया कोरोना पॉजिटिव केस

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना पॉजिटिव का एक नया केस आया है। यह केस ब्लाक हवालबाग का है। जिले में अब तक कुल 11,885 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं, इनमें से 11,741 डिस्चार्ज/माइग्रेट हो चुके हैं जबकि 139 कोरोना संक्रमितों की जिले में मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केस 05 हैं।
बागेश्वर जनपद में भी आज एक नया कोरोना पॉजिटिव केस आया है जबकि एक्टिव केसों में 03 लोग आज डिस्चार्ज हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि आज जांच के लिए 178 सैंपल भेजे गये हैं। अब तक जिले में 6037 पॉजिटिव केस आये, इनमें से 5975 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केसों की संख्या अब 06 है। जिले में अब तक कुल 56 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments