HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: सीईओ से मिले राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक नेता, पदोन्नति समेत...

Bageshwar News: सीईओ से मिले राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक नेता, पदोन्नति समेत अन्य समस्याओं पर मंत्रणा, ज्ञापन सौंप समस्या सुलझाने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
राजकीय जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ का एक शिष्टमंडल मुख्य शिक्षा अधिकारी पदमेंद्र सकलानी को ज्ञापन सौपकर समस्याओं के निदान की मांग की है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति देने की मांग की है।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के शिष्टमंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं का ज्ञापन सौप कर निदान की मांग की । उन्होंने राज्य सेक्टर के विद्यालयों में चार प्लस एक के पैटर्न से पदोन्नतियां होनी चाहिए। जीपीएफ पासबुकों में अंकना पूर्ण नहीं की जा रही है। सेवित क्षेत्र से बाहर कोविड-19 की ड्यूटी हटाई जाए ताकि शिक्षण कार्य प्रभावित न हो।

वर्ष 2020 और 2021 में ग्रीष्मकालीन अवकाशों में देयक उपार्जित अवकाश स्वीकृत किए जाएं। चयन और प्रोन्नत वेतनमान का निर्धारण यथा समय किया जाए। विभिन्न एरियर बिलों के भुगतान के निस्ताण की कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने जिले में कार्यरत अतिरिक्त अध्यापकों का समायोजन रिक्त पदों के सापेक्ष करने की मांग की। इसके अलावा गरुड़ ब्लॉक में विद्युत बिलों का भुगतान नहीं होने के कारण स्कूलों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। जिससे विद्यालयों में परेशानी होने लगी है।

जनगणना 2011 और पंचायत चुनाव 2015 में देय उपार्जित अवकाश स्वीकृत नहीं हो सके हैं। उन्होंने राजकीय जूनियर हाइस्कूल धन्यारी के प्रधानाध्यापक का पद सृजत करने की मांग की। इस दौरान हेम लोहुमी,कमला परिहार, भुवन भट्ट,सुरेश राठौर, दीपेंद्र भट्ट, संतोष दफौटी, लक्ष्मण पुरी, जीवन दोसाद, गोपाल प्रसाद, जीवन गिरी,आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments