HomeUttarakhandAlmoraमौसम अलर्ट : पहाड़ों में भारी बारिश—ओलावृष्टि का अलर्ट, 7 जून तक...

मौसम अलर्ट : पहाड़ों में भारी बारिश—ओलावृष्टि का अलर्ट, 7 जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय व मैदानी भू—भागों में अगले तीन दिन तक बारिश होगी। यानी प्रदेश में 7 जून तक भारी बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। आज बृहस्पतिवार को नैनीताल और पौड़ी जनपद में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं कल शुक्रवार 5 जून को अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल सहित संपूर्ण कुमाऊं मंडल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। नैनीताल और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश के बीच तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और मैदानी क्षेत्रों में झोंकेदार हवा की भी चेतावनी है। शुक्रवार 5 जून को प्रदेश में अधिकांश जगह बारिश होगी। कुमाऊं मंडल और इससे लगे गढ़वाल मंडल के क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ तेज बौछार पड़ने की संभावना है। 7 जून को भी प्रदेश में कुछ स्थानों में बारिश होने की संभावना है। इधर कुमाऊं के लगभग सभी जनपदों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और दोपहर तक बारिश का अंदेशा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments