HomeUttarakhandAlmoraगुस्सा फूटा: ठेकेदारी प्रथा बंद करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर...

गुस्सा फूटा: ठेकेदारी प्रथा बंद करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मचारी, अल्मोड़ा व बागेश्वर में प्रदर्शन कर दिखाए तीखे तेवर, सफाई व्यवस्था चरमराई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर

ठेकेदारी प्रथा बंद करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अब देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले आज से अल्मोड़ा व बागेश्वर जिलों के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर उतर आए हैं। अपने प्रांतीय आह्वान पर उन्होंने कार्य बहिष्कार करते हुए पालिका परिसर में प्रदर्शन किया और तीखे तेवर दिखाए।

अल्मोड़ा: यहां सफाई कर्मचारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार यहां पालिका परिसर में एकजुट हुए और उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने मांगों की पूर्ति के लिए पुरजोर दबाव बनाया और कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती, तब तक प्रांतीय नेतृत्व द्वारा आहूत आंदोलन के अगले चरणों को सफल बनाया जाएगा। इस हड़ताल से नगर की सफाई व्यवस्था गड़बड़ाने लगी है।


बागेश्वर: ठेकेदारी प्रथा बंद करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका के 54 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। सुबह की पाली में सफाई करने के बाद शाम से सफाई कार्य भी बंद कर दिया है। इस कारण नगर अब कूड़े में तब्दील होने लगा है। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष चंदन लाल के नेतृत्व में सोमवार को सफाई कर्मी नगर पालिका पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी लंबित मांगों का ज्ञापन ईओ राजदेव जायसी को सौंपा। इसके बाद शाम की पाली में वे हड़ताल पर चले गए।

उन्होंने मृतक आश्रितों को नौकरी देने, ठेका प्रथा बंद करने की मांग की। इसके बाद सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाते ही नगर की सफाई व्यस्था चरमरा गई। इस मौके पर शाखाध्यक्ष तेजपाल, जमन लाल, विकास कुमार, ललिता देवी, शकुंतला देवी, विशाल भारती, रोहित कुमार, विजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, मोहल लाल, ओमपाल आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments