HomeAccidentदर्दनाक हादसा : सड़क किनारे खड़े बारातियों को बस ने रौंदा, सात...

दर्दनाक हादसा : सड़क किनारे खड़े बारातियों को बस ने रौंदा, सात की मौत, दस से अधिक घायल

ADVERTISEMENTS

संभल। उत्तर प्रदेश में संभल जिले के बहजोई क्षेत्र में बस के खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़े बारातियों को एक अन्य तेज रफ्तार बस के रौंद दिया, जिससे सात बारातियों की मृत्यु हो गई और दस से अधिक घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धनारी इलाके के छपरा निवासी सतीश के पुत्र विवेक की बारात रविवार को चन्दौसी में सीता आश्रम पर गई थी। देर रात लगभग एक बजे बाराती बस से छपरा गांव बापस लौट रहे थे। रास्ते में मुरादाबाद-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लहरावन गांव के अचानक बस के एक टायर में पंचर हो गया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

Uttarakhand : उत्तरकाशी में बादल फटा, बारिश ने ढ़ाया कहर, 06 साल की बच्ची सहित तीन की मौत

चालक ने बस सड़क किनारे खड़ी कर दी और टायर बदलने लगा। उसी दौरान बाराती भी बस से नीचे उतरकर सड़क के किनारे बस के पीछे खड़े हो गये, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने बारातियों को रौंद दिया,जिससे वहां चीख पुकार मच गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में छपरा निवासी ओंकार के पुत्र वीरपाल(60) नेत्रपाल के पुत्र विनीत कुमार(32)राजपाल के पुत्र छोटे(35), राम सिंह के पुत्र हप्पू(35), रूम सिंह के पुत्र राकेश(55), राम बाबू के पुत्र अभय(18) और ग्राम कौआखेड़ा निवासी राजपाल के 40 वर्षीय पुत्र भूरे की मौके पर ही मौत हो गई तथा विजेन्द्र, अभिषेक, अरविंद, सनी, गोविंद आदि दस से अधिक बाराती घायल हो गये। सभी घायलों को बहजोई सीएचसी पहुंचाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं।

हल्द्वानी : रानीबाग पुलिया छतिग्रस्त, भीमताल रूट हुआ बंद, अल्मोड़ा जाने वालों को परेशानी

अन्य खबरें

Bageshwar : 80 व​र्षीया वृद्धा ने तड़के सरयू नदी में लगाई छलांग, बही, आपदा टीम ने नदी में चलाया सर्च अभियान

उत्तराखंड : शराब और चरस के नशे में मदहोश रोडवेज बस चालक ने खतरे में डाल दी यात्रियों की जान, गिरफ्तार

सावधान : उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

कोरोना पर यूपी सरकार सतर्क, बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को लानी होगी RT-PCR रिपोर्ट

वाह गुरु : नवजोत सिंह सिद्धू को मिली पंजाब कांग्रेस की कमान, प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

अविश्वसनीय : यह कैसा कहर ! एकाएक धरती फटी और उसमें समा गया युवक, फिर क्या हुआ, पढ़िये पूरी ख़बर…..

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments