HomeAccidentNainital Breaking : नैनी झील से बरामद हुआ मॉर्निंग वॉक पर निकले...

Nainital Breaking : नैनी झील से बरामद हुआ मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड प्रोफेसर का शव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

मॉर्निंग वॉक पर निकले कुमाऊँ विवि के डीएसबी परिसर में कामर्स के सेवानिवृत्त प्रोफेसर व पूर्व निदेशक प्रो. एनएस राणा का शव यहां नैनी झील से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
नैनी झील से सुबह के समय निकाली गई लाश

घटनाक्रम के अनुसार आज नैनीताल के ठंडी रोड स्थित पाषाण देवी मंदिर के पास राहगीरों ने एक शव झील में उतराता हुआ देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के बाद एसआई हरीश पुरी, चीता कांस्टेबल शिवराज राणा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इलाका मल्लीताल का होने के कारण कोतवाल अशोक कुमार, एसआई नरेंद्र कुमार और नितिन बहुगुणा भी मौके पर पहुंच गए। शव को बाहर निकाल जब पूछताछ की गई तो मृतक की पहचान रैम्जे अस्पताल क्षेत्र निवासी प्रोफेसर एनएस राणा के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि शव के पास से मास्क, रुमाल और 1250 रुपये बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक को सेवानिवृत्त हुए कई साल बीत चुके हैं। वह डीएसबी परिसर में कामर्स के प्रोफेसर, डीएसबी के डायरेक्टर, डीएसडब्लू समेत कई बड़े पदों पर रह चुके थे। इधर प्रो. राणा के पुत्र डॉ. महेंद्र राणा ने बताया कि वह रोजाना की तरह आज भी मॉर्निंग वॉक पर गये थे। करीब 07 बजे सुबह घर से निकले थे। इस बीच यह सूचना आ गई। इधर बताया जा रहा है कि मृतक दिल के मरीज भी थे। समझा जा रहा है कि अचानक दिल का दौरा पड़ने से वह झील में गिर गये और वहीं उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments