HomeAccidentBig Breaking, बागेश्वर : पैर फिसलने से पहाड़ से सीधे नदी में...

Big Breaking, बागेश्वर : पैर फिसलने से पहाड़ से सीधे नदी में जा गिरी महिला, दर्दनाक मौत, 2 किमी दूर मिली लाश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट (बागेश्वर)

बागेश्वर जिले के तहसील कपकोट अंतर्गत मुनार में एक महिला पैर फिसलने से सरयू नदी में बह गई। उसका शव घटनास्थल से दो किमी की दूरी पर बरामद हुआ।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

बताया जा रहा है कि महिला घास काटने को पहाड़ी पर चढ़ रही थी। इसी बीच वह पैर फिसलने से पहाड़ी से सरयू नदी में जा गिरी और नदी के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण एवं पुलिस टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद 2 किमी दूर उसका शव बरामद कर लिया। आगे पढ़िये, ख़बर जारी है —

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया मुनार निवासी महिला रमूली देवी (65) घास काटने पास के जंगल जा रही थी कि महिला का पैर अचानक फिसल गया। वह गिरकर नीचे सरयू नदी में बह गई। जिसका शव देर सांय बरामद कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बागेश्वर भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments