HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज़ : राजकीय इंटर कॉलेज में अध्यापकों की नियुक्ति को लेकर...

लालकुआं न्यूज़ : राजकीय इंटर कॉलेज में अध्यापकों की नियुक्ति को लेकर विद्यालय का घेराव

सीएनई रिपोर्टर- मुकेश कुमार

लालकुआं। राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं में स्टाफ की कमी पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूरज राय ने अपने समर्थकों के साथ शासन-प्रशासन एवं संबंधित विभाग पर आरोप लगाते हुए विद्यालय अध्यापकों का घेराव किया।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मौजूदा समय में लालकुआं के एकमात्र राजकीय इंटर कॉलेज में लंबे समय से बच्चों को पढ़ाने के लिए अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई है ऐसे में छात्र-छात्राओं का भविष्य आधार में जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में अध्यापकों की कमी तो है ही साथ ही लंबे समय से प्रधानाचार्य की नियुक्ति भी नहीं होने से विद्यालय के तमाम कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने प्रदेश के शिक्षा मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ शिक्षा मंत्री प्रदेश के विद्यालयों को अटल उत्कृष्ट योजना के तहत सीबीएसई से मान्यता दिलाने का काम कर रहे हैं मगर टीचरों की कमी के मामले पर उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही ऐसे में सीबीएसई से मान्यता दिलाने का क्या फायदा जब विद्यालय में अध्यापक ही ना हो।

उत्तराखंड : 24 घंटे भी नहीं टिक पाए मुख्यमंत्री के नए PRO, तीनों को तत्काल प्रभाव से हटाया

उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं सहित प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में जल्द से जल्द अध्यापकों की नियुक्ति करनी चाहिए ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके।

अन्य खबरें

उत्तराखंड (बड़ी खबर) : कैबिनेट की बैठक खत्म, इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

हल्द्वानी : संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक की जलने से मौत

क्राइम न्यूज़ : यहां पीसीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या, बगल के कमरे में लटका मिला भतीजे का शव

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments