HomeCrimeक्राइम न्यूज़ : यहां पीसीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या, बगल के...

क्राइम न्यूज़ : यहां पीसीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या, बगल के कमरे में लटका मिला भतीजे का शव

ADVERTISEMENTS

लखनऊ। यहां तालकटोरा इलाके में एक पीसीएस अधिकारी की पत्नी की उसके घर में हत्या कर दी गई, जबकि उसके भतीजे का शव उनके घर के बगल के कमरे में लटका मिला।

महिला के बेटे ने उन्हें देखा और आपने पिता घनश्याम वर्मा को सूचित किया, जो प्रयागराज में सहायक महानिरीक्षक, रजिस्ट्रेशन के पद पर तैनात हैं।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और इस घटना के पूरे मामले की जांच की जा रही है।

राजेश कुमार श्रीवास्तव, एडीसीपी पश्चिम, ने कहा, 43 पीड़िता अनीता वर्मा के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था और फिर बाथरूम के पाइप से गला घोंट दिया गया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

माना जा रहा है कि उसके 38 साल के भतीजे अजीत ने चाची का गला घोंट कर और फिर फांसी लगा ली होगी।

India Corona Update: पिछले 24 घंटों में 38,792 नए मामले, 41 हजार मरीजों ने जीती जंग

एडीसीपी श्रीवास्तव ने बताया, अनीता हर शाम डांस क्लास में जाती थी। उसका बड़ा बेटा अलंकार अपना मोबाइल ठीक करने गया था, जबकि छोटा बेटा विशेष सो रहा था। वहीं घटना के बाद अलंकार घर लौटा तो उसे लगा कि उसकी मां अपनी डांस क्लास के लिए गई होगी।

देर रात होने पर उसने मां को फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। तब वह घर में तलाश करने लगा। तो उसने मां के शव को बाथरूम में पड़ा देखा। फिर उसने अपने चचेरे भाई को उसके कमरे में लटका देखा। लड़के ने बाद में आपने पिता को सूचित किया। फिर पिता ने पुलिस को सूचित किया।

अजीत काफी समय से बेरोजगार था और उसकी दिमागी हाल ठीक नहीं था। जिसकी वजह उसने घर में कलह के बाद अपनी चाची की हत्या कर दी होगी। इसके बाद आत्मग्लानि की वजह से खुद भी अपनी जान दे दी होगी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

श्रीनगर : पुलवामा मुठभेड़ में पाकिस्तानी कमांडर सहित तीन आतंकवादी ढेर

अन्य खबरें

दिल्ली : फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 महिलाओं समेत 26 गिरफ्तार, अब तक 1250 अमेरिकी नागरिकों को ठग चुके

अपने आप दस्तक नहीं देगी कोरोना की तीसरी लहर, लापरवाही और ढिलाई बन सकती है इसका कारण – प्रधानमंत्री

उत्तराखंड (बड़ी खबर) : सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी कांवड़ यात्रा रद्द

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments