HomeUttarakhandAlmoraकृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. राजेश कुमार ने प्रवासियों को दिए जरूरी...

कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. राजेश कुमार ने प्रवासियों को दिए जरूरी टिप्स, कोरोना से बचाव के साथ ही लघु उद्योगों की दी जानकारी

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19) के दृष्टिगत बचाव हेतु कृषि विज्ञान केंद्र मटेला, अल्मोड़ा के डॉ. राजेश कुमार द्वारा अल्मोड़ा में आए हुए प्रवासियों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु आवश्यक जानकारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ साथ युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न तरह के लघु उद्योगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. राजेश कुमार ने लोगों को डोर टू डोर जाकर कृषि विविधीकरण को अपनाकर अपने घर में ही स्वरोजगार करने हेतु प्रेरित किया। विभिन्न रेखीय विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। जिससे वह संबंधित विभाग द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ उठाकर अपने आप को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकें। साथ ही जरूरतमंद लोगों को मास्क, साबुन, सैनिटाइजर एवं दस्ताने आदि का भी निःशुल्क वितरण किया गया। लोगों से अपील की कि इस विषम परिस्थिति में सरकार द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें। पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग आवश्यक रूप से करें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments