HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी न्यूज : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पुनः बनाएंगे...

कालाढूंगी न्यूज : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पुनः बनाएंगे सरकार – मनोज पाठक

कालाढूंगी। कालाढूंगी के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने पुष्कर सिंह धामी को सूबे का मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कालाढूंगी के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने कहा कि वह प्रदेश एवं केंद्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने छात्र संगठनों से जुड़े रहे पार्टी के नेता पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश की कमान सौंपी है।

उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक रह चुके हैं युवाओं के मुद्दो को वह अच्छी तरह समझते हैं कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश के युवाओं में जोश और खुशी की लहर है। कहा कि आने वाले समय में भाजपा से जुड़े युवाओं को उनके मुख्यमंत्री बनने से और हौसला मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसा संगठन है जहां आम कार्यकर्ता को पद दिया जाता है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के शपथ लेते ही ताबड़तोड़ फैसले लिऐ जा रहे है मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य सचिव को हाटने का फैसला हो या फिर प्रदेश वासियों को 100 यूनिट बीजली देने का फैसला हो, उनका बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का फैसला भी स्वागत योग है उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल, रोजगार, कानून व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है तथा धामी सरकार ग्राभ सभाओं से निकायों के जरिए प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करेंगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी सोच और देश में हो रहे चहुंमुखी विकास को देख जनता भाजपा का समर्थन कर रही है। कहा कि विपक्ष के पास लोगों को बहकाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा है, आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम करेंगे ओर पुनः सरकार भी बनाएंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments