HomeCrimeरानीपोखरी ब्रेकिंग : अपना छोड़ रानीपोखरी थाना क्षेत्र में कर रहे थे...

रानीपोखरी ब्रेकिंग : अपना छोड़ रानीपोखरी थाना क्षेत्र में कर रहे थे वसूली, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, होगा मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

रानीपोखरी। अपने ड्यूटी क्षेत्र को छोड़कर दूसरे थाना क्षेत्र में कथित रूप से ड्यूटी बजा रहे और एक व्यक्ति से लॉक डाउन तोड़ने के अपराध से मुक्त करने की एवज में बीस हजार रुपये की रिश्वत झटकने का प्रयास कर रहे तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई करने से पहले डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने तीनों सिपाहियों पर लगे आरोपों की जांच डोईवाला पुलिस क्षेत्राधिकारी से कराई थी।
घटना 22 मई की है। डोईवाला का रहने वाला अविनय राय अपने एक साथी के साथ दोपहिया वाहन पर डोईवाला से ऋषिकेश जा रहा था। रानीपोखरी क्षेत्र से गुजरने पर उसे तीन पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। पूछताछ में अविनय ने उन्हें बताया कि उसके पास कुछ मादक पदार्थ भी हैं इस पर पुलिस कर्मियों ने लॉक डाउन तोड़ने और मादक पदार्थों के साथ पकड़े जाने का भय दिखाते हुए उससे छोड़ने की एवज में बीस हजार रुपये की मांग की। अविनय ने पुलिसकर्मियों को दस हजार रुपये दे भी दिए।
26 मई को अविनय ने इस घटना की शिकायत डीआईजी अरुण मोहन जोशी से कर दी। डीआईजी ने इस प्रकरण की जांच कराई तो पता चला कि तीनों पुलिसकर्मी रानीपोखरी थाने में तैनात ही नहीं है। वे तो वसूली करने के लिए दूसरे थाना क्षेत्र में गए थे। इस पर डीआईजी ने मामले की जांच डोईवाला सीओ को सौंपी। सोमवार को सीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट डीआइ्रजी के टेबल तक पहुंचा दी। मामले में पुलिसकर्मियों को दोषी देखते हुए डीआईजी ने तीनों पुलिसककर्मियों को तुरंत निलंबन और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments