सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
अल्मोड़ा जनपद में आज 04 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें दो चौखुटिया और दो भैसियाछाना ब्लाक के केस हैं। अब एक्टिव केसों की संख्या 26 है। उधर बागेश्वर जनपद में आज कोई नया कोरोना संक्रमित केस नहीं आया जबकि एक्टिव केसों में से 04 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 10 है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनिता टम्टा ने बताया कि आज जिले से जांच के लिए 313 सैंपल भेजे गये हैं।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS









