सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां युवा पत्रकार रोहित भट्ट भारतीय पत्रकार संघ के अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं जबकि सोमेश्वर के वरिष्ठ पत्रकार दिनकर प्रकाश जोशी को संघ का जिला उपाध्यक्ष नामित किया है। यह मनोनयन संघ के प्रदेश अध्यक्ष शमीम दुर्रानी ने किया है। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के मुद्दों को सक्रियता से उठाने की अपेक्षा की है। इस मनोनयन पर कई पत्रकारों ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं और इसके लिए संघ के प्रदेश अध्यक्ष शमीम दुर्रानी का आभार व्यक्त किया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




