HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बहुत महंगी पड़ी पुलिस कर्मियों से हाथापाई , लट्ठा गिरफ्तार,...

अल्मोड़ा : बहुत महंगी पड़ी पुलिस कर्मियों से हाथापाई , लट्ठा गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा। जांच में आये चौकी पुलिस कर्मियों के साथ गाली—गलौज, मारपीट करना इस वाहन चालक को बहुत महंगा साबित हो गया। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाल ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लाॅक डाउन के नियमों का पालन कराने तथा उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु निदेर्शित किये जाने के निर्देश हैं। इसी क्रम में कोतवाली अल्मोड़ा में गत दिवस एक युवक के विरूद्ध राजकार्य में बाधा व गाली गलौच करने पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरूण वर्मा ने बताया एसएसजे गेट नंबर-2 के पास गाड़ी गिरने की सूचना प्राप्त होने पर बेस चौकी प्रभारी नवीन जोशी, कानि बालम सिंह, महेन्द्र देवड़ी मौके पर पहुंचे। जिस पर चालक सुन्दर सिंह कनवाल उर्फ लट्ठा पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी खत्याड़ी अल्मोड़ा से पूछताछ किये जाने पर वह आक्रामक हो गया। उसके द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई, गाली-गलौच तथा जान से मारने की धमकी दिये जाने के साथ—साथ डयूटी में बाधा डालने का प्रयास किया गया। जिस पर सुन्दर सिंह को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा- 353/504/ 506/186 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments