HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग न्यूज : बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत में मिले कुल 20...

ब्रेकिंग न्यूज : बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत में मिले कुल 20 केस, दून में नौ केस

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग का रात आठ बजे वाला हेल्थ बुलेटिन आ गया है। इन छह घंटों में नए 29 केस सामने आए हैं। दोपहर दो बजे के बाद से छह घंटों में देहरादून में कुल 9 पाजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से सात प्राइवेट लैबों से मिले हैं। लेकिन कुमाऊं मंडल में उधमसिंह नगर और अल्मोड़ा को छोड़कर सभी जिलों में आज कोरोना के मामले पाजिटिव मिले हैं। नैनीताल में कुल तीन केस पाजिटिव मिले हैं। इनमें से दो नई दिल्ली से और एक मुंबई से आया प्रवासी है। बागेश्वर में पांच केस पाजिटिव मिले हैं। इनमें से हरियाणा, पुणे से आए एक एक और मुंबई से लौटे तीन प्रवासी शमिल हैं। पिथौरागढ़ में आज कुल छह केस पाजिटव मिले जिनमें से जयपुर, नोएडा, पुणे मुंबई से लौटे एक— एक प्रवासी शामिल हैं जबकि दो नई दिल्ली से लौटे हैं। चंपावत में भी आज 6 केस पाजिटिव मिले हैं। जिनमें से दो नई दिल्ली से लौटे हैं जबकि चार की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। इस तरह प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 958 हो गया है। इसके अलावा 22 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के अलावा कुल 222 लोगों को चिकित्सालयों से डिस्चार्ज किया गया। इनमें देहरादून में तीन, यूएस नगर में 4 और नैनीताल से 15 लोगों को घर भेजा गया। यानी 200 लोग वे हैं जो कोरोना पाजिटिव तो हैं लेकिन उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिख्रााई दे रहा है। ऐसे लोगों को 10 दिनों के होम क्वारेंटाइन के निर्देशों के साथ घर भेजा जा रहा है। कैबिनेट मिनिस्टर सतपाल महाराज और उनके परिवार के सदस्यों को भी केंद्र सरकार की इसी गाइड लाइन के तहत घर भेजा गया है। हालांकि बुलेटिन में अभी उनका जिक्र नहीं है। उन्हें कुछ देर पहले डिस्चार्ज किया गया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments