HomeBreaking NewsHaldwani Breaking : हिमाकत ! इन चोरों ने तो रिजर्व पुलिस सेंटर...

Haldwani Breaking : हिमाकत ! इन चोरों ने तो रिजर्व पुलिस सेंटर में ही लगा दी सेंध, सिपाही की मौजूदगी में ले उड़े लोहे का जाल

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी में इन चोरों के हौंसले को देख हर कोई हैरान है। यहां कुछ चोर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल केंद्र में लगा लोहे का जाल काटकर ले उड़े। हैरानी की बात यह है कि इन पर सिपाही की नजर पड़ जाने के बावजूद यह टैंपों में चोरी का माल लाद भाग निकले। इस मामले में स्वयं पुलिस उप महानिरीक्षक की ओर से दी गई तहरीर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काठगोदाम स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल केंद्र में पानी की निकासी के लिए एक लोहे का जाल लगाया हुआ था। जिसे बीती रात चोरों ने काट लिया। इस बीच जाल को टैम्पो संख्या यूके 04टीए-4029 में लाद रहे तीन चोरों पर सिपाही की नजर पड़ गई। सिपाही ने तीनों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह टैम्पो लेकर गौलापार की तरफ भाग निकले। इस मामले में रिजर्व पुलिस बल के पुलिस उप महानिरीक्षक की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। तहरीर के आधार पर काठगोदाम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Haldwani : दुष्कर्म की शिकार युवती की पहचान ‘फेसबुक’ में कर दी सार्वजनिक, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

उधर एक अन्य मामले में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने स्टोरिये को गिरफ्तार किया है। रात्रि गश्त के दौरान चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के समीप वाहनों की आड़ में सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना मिली। इस पर वहां छापा मारा गया। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे। जिनमें से एक युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 5250 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। सट्टा एजेंट ने पुलिस को अपना नाम मनीष वार्ष्णेय पुत्र सुरेन्द्र पाल वार्ष्णेय निवासी बद्रीपुरा बताया है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : नदी किनारे खाई में गिरा स्कूटी सवार, दर्दनाक मौत

अन्य खबरें

पोती के इलाज के लिए बेटे ने पिता से मांगे पैसे, मना करने पर पिता को उतारा मौत के घाट

भवाली : ऐतिहासिक सैनिटोरियम का बदलेगा स्वरूप, स्वीकृत हुए 367 लाख

उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) बने मुकुल गोयल

बड़ी खबर : आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल देंगे उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को टक्कर

Rudrapur Breaking : एसएसपी उधम सिंह नगर ने किये पुलिसकर्मियों के तबादले

सिक्किम में खाई में गिरा सेना का ट्रक, तीन की मौत, मृतकों में ताड़ीखेत और रामनगर के दो जवानों शामिल

Uttarakhand : सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले दिल्ली के पर्यटकों पर पुलिस ने की कार्रवाई, महिला वकील से भी की अभद्रता

Big Breaking : रसोई पर फिर बढ़ा बोझ, सरकार ने फिर बढ़ायी एलपीजी की कीमती, घरेलू गैस सिलेंडर में 25 रूपये की बढ़ोत्तरी

Happy Doctors Day : डॉक्टर्स डे क्यों और किसकी याद में मनाया जाता है

Uttarakhand : चटख धूप और भीषण गर्मी के बीच फिर आया मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की जताई सम्भावना

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments