सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
पिछले 14 दिनों से जिला पंचायत परिसर में आंदोलनरत जिला पंचायत सदस्यों से जिला पंचायत अध्यक्ष की वार्ता विफल हो गयी। जिला पंचायत सदस्यों द्वारा जिपं अध्यक्ष पर सदस्यों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पंचायत एक्ट की अपने स्तर से ब्याख्या कर 55 फीसदी धनराशि को अपने विवेकाधीन कोष के तहत बांटने को सही बताने को उनकी तानाशाही करार दिया। आंदोलनकारी सदस्यों ने शीघ्र समाधान नही होने पर एक जुलाई से तालाबन्दी के साथ क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है।
जिला पंचायत परिसर में आंदोलनरत सदस्यों से वार्ता को पहुँची जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव की वार्ता बेनतीजा रही। आंदोलनरत सदस्यों ने शासन से प्राप्त बजट सभी 19 जिपं क्षेत्रों में बांटने का लिखित आश्वासन देने की मांग पर अड़े रहे लेकिन जिपं अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि किसी भी तरह की बात वही मानी जायेगी जो एक्ट मे लिखा हो। पर मामला तब बड़ गया जब ज़िप अध्यक्ष के द्वारा लाया गया एक्ट जिपं कार्यालय के एक्ट से भिन्न निकला। धरने मे बैठे जिपं सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर पँचायत एक्ट का गलत जानकारी उपलब्ध कराकर सदस्यों को गुमराह कर रही है इसलिए उन पर कार्यवाही की जानी चाहिए। जिपं उपाध्यक्ष और आठ जिपं सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। उन्होंने 55 प्रतिशत राशि विवेकाधीन कोष के नाम पर रखने, पदों से अधिक नियुक्ति करने, जिपं के चालकों से काम न लेकर संविदा पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मियों से वाहन चलवाने का आरोप लगाया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार और आठ जिला पंचायत सदस्य 14 जून से जिला पंचायत परिसर में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक धरना दे रहे हैं। सदस्यो ने जिपं अध्यक्ष के कक्ष के साथ ही जिपं के कार्यालयों में तालाबंदी भी की। उनका धरना 14 दिन से जारी धरना आज भी खत्म नही हुवा। जिला पंचायत अध्यक्ष से एक बार की वार्ता पहले भी विफल रही है। आज दुबारा हुई वार्ता फिर से विफल हो गयी। साथ ही अध्यक्ष अपने साथ लाई एक्ट और सदस्यो को दिए गए एक्ट दोनो मे बजट को लेकर दी गयी बाते अलग अलग निकली। धरने मे बैठे सदस्यो ने एक्ट के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने प्रशासन से जिला पंचायत के एक्ट को सीज करने को कहा और एक्ट को लेकर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही । उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा दिए गए एक्ट को गलत बताया और सदस्यो को भ्रमित करने की बात कही। साथ ही मध्यस्थता करने बैठे एएमए द्वारा बताया गया कि उनके पास एमए का चार्ज ही नही। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष द्वारा दिया गया एक्ट उनके द्वारा सदस्यो के सामने पड़ा गया। वही जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने हमे गलत एक्ट दिखाया है जो एक्ट हमे जिपं के गठन दिया गया वो दोनो अलग अलग है। हम सभी सदस्य ग़लत एक्ट के खिलाफ कार्यवाही करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी, सुरेंद्र सिंह खेतवाल, रूपा कोरंगा, इंदिरा परिहार, वंदना ऐठानी, गोपा धपोला, पूजा आर्या, रेखा देवी सहित उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, तहसीलदार नवाजिश ख़लिक़,नायब तहसीलदार दीपिका आर्या अभियंता एस पी कोठियाल, लेखाधिकारी गोविंद भौर्याल आदि मौजूद थे


