रानीखेत/अल्मोड़ा। रानीखेत उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी रानीखेत के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में सभी व्यापारियों को ‘कोरोना वारियर्स’ घोषित करते हुए उनका बीमा करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि इस संक्रमण काल में व्यापारी अपनी को उपेक्षित महसूस कर रहा है। गांवों मेें प्रवासियों के आगमन से कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में कोई संक्रमित व्यापारी बाजार में आता है तो यह माहमारी व्यापारियों को खतरे में डाल सकती है। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों को देखते हुए सभी व्यापारियों को ‘कोरोना वारियर्स’ घोषित कर उनका बीमा करने का आदेश पारित किया जाये। जिससे व्यापारी अपने को मानसिक व आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस कर सकें। ज्ञापन में व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवन्त नेगी, उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, उप सचिव मनोज पंत आदि के हस्ताक्षर हैं।
HomeUttarakhandAlmoraसभी व्यापारियों को घोषित करें कोरोना वारियर्स, करायें बीमा, रानीखेत व्यापार मंडल...
सभी व्यापारियों को घोषित करें कोरोना वारियर्स, करायें बीमा, रानीखेत व्यापार मंडल की मांग
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

