HomeUttarakhandAlmoraSomeshwar News: शराब पीकर घर में उधम मचा रहा व्यक्ति गिरफ्तार, नियम...

Someshwar News: शराब पीकर घर में उधम मचा रहा व्यक्ति गिरफ्तार, नियम तोड़ने पर 57 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
थाना सोमेश्वर पुलिस ने शराब पीकर घर में उधम मचा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि कोविड—19 नियमों को तोड़ने वाले 57 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6,500 रुपये जुर्माना वसूला।
डायल नंबर 112 से ग्राम चौड़ा से हेमा जोशी ने सोमेश्वर थाना पुलिस को सूचना दी कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट कर रहा है। इस पर थाने से फोर्स मौके पर भेजी गई। पुलिस ने मौके पर पाया कि खजान जोशी शराब पीकर उत्पात मचा रहा है। पुलिस उसे धारा—81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर ले आई और सरकारी अस्पताल सोमेश्वर में उसका मेडिकल कराया और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की। इसके अलावा कोविड -19 के नियमों का उल्लंघन करने पर सोमेश्वर थाना पुलिस ने 57 व्यत्तियों के विरुद्ध राज्य महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है और उनसे 6500 रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा कई जरूरतमन्दों को पुलिस ने निःशुल्क मास्क बांटे और कोविड—नियमों के पालन की अपील की।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments