HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : गगास नदी में डूबे युवक का शव मिला,...

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : गगास नदी में डूबे युवक का शव मिला, गोताखोरों ने नदी के तल से किया बरामद

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां बग्वालीपोखर क्षेत्र अंतर्गत गगास नदी के खरैटी खाव (तलाब) में नहाते वक्त लापता हुए युवक का शव आज शुक्रवार सुबह बरामद हो गया है। गत देर रात 11 बजे तक चले संयुक्त सर्च आपरेशन के बाद भी शव को खोजा नही जा सका था, लेकिन आज सुबह एसडीआरएफ के गोताखोरों ने इसी नदी के तल में पत्थरों के बीच फंसे शव को बाहर निकाल लिया है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

उल्लेखनीय है कि गत दिवस बख्तल (कुलसीवी) निवासी कुंदन सिंह 30 साल पुत्र भूपाल सिंह बृहस्पतिवार 4 बजे दोस्तों के साथ गगास नदी के खरटी खाव में नहाने गया था। यह स्थान बगवालीपोखर व बासुलीसेरा के बीच में खरटी खाव है जहां वह अचानक डूब गया। जिस वक्त वह नदी में नहा रहा था। तब वहां उसके दोस्त वीडियो भी बना रहे थे और यह सभी घटना वीडियो में भी कैद हो गई। घटना के बाद दोस्तों ने मामले की सूचना गांव वालों को दी गई। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand : कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने जारी की एसओपी, पढ़िये क्या हैं आदेश…..

शाम 6 बजे के बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों की मदद से संयुक्त सर्च आपरेशन चलाया गया, लेकिन रात 11.30 बजे तक युवक का कोई सुराग नही लगा। जिसके बाद रात बहुत हो जाने पर यह आपरेशन रोकना पड़ा। आज सुबह पुन: युवक की तलाश में सर्च आपरेशन चला और एसडीआरएफ के गोताखोरों ने खरटी खाव के तल पर एक पत्थरों के बीच फंसे भूपाल सिंह के शव को बाहर निकाल लिया।

ब्रेकिंग : द्वारका में बदमाशों ने दंपती पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, पति को लगी चार गोली मौके पर ही मौत, एक साल पहले हुआ प्रेम विवाह

स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया शव
इधर एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर बालम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के बग्वालीपोखर गगास नदी में कुंदन सिंह पुत्र भोपाल सिंह उम्र 30 साल ग्राम बखथल, जो गगास नदी खरैटी खाव में कुल चार लोग ना रहे थे उनमें कुंदन सिंह डूब गया था। डीसीआर अल्मोड़ा से सूचना मिलने पर सरिया पानी एसडीआरएफ टीम से तुरंत एसआई राजेश जोशी, कांस्टेबल कमल जोशी, सुरेश बहुगुणा, जगमोहन मेहरा, रोहित कांडपाल, रणजीत सिंह, ललित भाकुनी, शेखर नगरकोटी, गणेश मेहरा, चालक अमर सिंह मौके पर पहुंची। सर्च अभियान रात 11:30 तक चला जिसमें सफलता नहीं मिल पाई। आज शुक्रवार प्रातः सुबह 7 बजे से अभियान शुरू कर लगभग 8:20 बजे उक्त डूबा हुआ शव एसडीआरएफ और एनडीआरएफ द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर उस व्यक्ति को गहरे पानी से मृत निकाला गया और स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

क्या आप जानतें है आपके PAN Card पर लिखे नंबर में छिपी होती हैं कई रोचक जानकारियां

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments