HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पनुवानौला, दौलाघट व धौलछीना में 2 बजे तक ही खुलेगी...

अल्मोड़ा : पनुवानौला, दौलाघट व धौलछीना में 2 बजे तक ही खुलेगी बाजार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

अल्मोड़ा। जिला व्यापार मंडल के फैसले के बाद यहां पनुवानौला, दौलाघट व धौलछीना व्यापार मंडल इकाइयों ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कल 1 जुलाई से बाजार सुबह 7 से शाम 2 बजे तक खोलने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल पनुवानौला ने पारित प्रस्ताव में कहा कि वर्तमान में कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए समाज व देशहित में समस्त व्यापारी अपने—अपने प्रतिष्ठान दोपहर 2 बजे तक ही खोलेंगे। अतएव कल 1 जून से पनुवानौला बाजार 2 बजे तक ही खोली जायेगी। प्रस्ताव में अध्यक्ष गोपाल सिंह मेहता, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह गैड़ा, महामंत्री मनीष नेगी के अलावा तमाम व्यापारियों के हस्ताक्षर हैं। इधर धौलछीना बाजार भी दोपहर 2 बजे तक खोले जाने का फैसला लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments