HomeUttarakhandAlmoraपुन: देवदूत बनी अल्मोड़ा पुलिस, रामगंगा पार कर घर पहुंचाया ऑक्सीजन सिलेंडर,...

पुन: देवदूत बनी अल्मोड़ा पुलिस, रामगंगा पार कर घर पहुंचाया ऑक्सीजन सिलेंडर, पढ़िये पूरी ख़बर…..

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। लॉकडाउन के दौरान शासन के आदेशों का जनहित में सख्ती से अनुपालन करवाने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद करने में अल्मोड़ा पुलिस ने अग्रणीय भूमिका निभाई है। निश्चित रूप से ‘उम्मीद’ मुहिम चलाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रहलाद नारायण मीणा के प्रयास एक बड़ी मिसाल हैं। वैसे तो लॉकडाउन में बीमार—बुजुर्गों की सेवा की एक लंबी फेहरिस्त बन चुकी है, लेकिन एक बार पुन: पुलिस बल ने अपनी ड्यूटी से भी आगे निकल सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए रामगंगा नंदी पार कर मरीज के घर आक्सीजन गैस सिलेंडर पहुंचाया है। जिस पर ड्यूटी के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने पर पुलिस के कार्यों की तमाम लोगों ने सराहना की है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चौखुटिया थाने में जाकर के खीड़ा चौकी में आनन्द नेगी एवं नारायण सिंह निवासी चुलेरासीम खीड़ा द्वारा एक बड़ी समस्या बतायी गई। उन्होंने बताया कि उनके रिश्तेदार नारायण सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम काॅलोनी पोस्ट बछुवाबाण, तहसील गैरसैंण, जिला चमोली जो कि 7-8 साल से सांस/फेफड़े के मरीज हैं, जिन्हें आक्सीजन की हमेशा आवश्यकता रहती हैं, उनका ऑक्सीजन सिलेंडर समाप्त होने वाला है। काफी कोशिशों के बाद भी नहीं मिल पा रही है। इस फरियाद पर उम्मीद पहल पर खरा उतरते हुए चौकी प्रभारी खीड़ा फिरोज आलम द्वारा तत्काल हल्द्वानी से उसी सायं उनके लिए निजी व्यय पर ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाया गया। पुलिस टीम में कानि संजय कुमार, जबर सिंह, अनिल कुमार के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर खीड़ा चौकी से 10 किलोमीटर दूर मोटर मार्ग तक जाकर रामगंगा नदी पार करने के उपरान्त ढाई किमी पैदल खड़ी चढाई चढ़ते हुए नारायण सिंह के घर पर पहुंचे। ऑक्सीजन सिलेंडर देख पूरा परिवार खुश हो उठा। उन्होंने एसएसपी अल्मोड़ा एवं चौकी प्रभारी खीड़ा का धन्यवाद दिया। कहा कि अल्मोड़ा पुलिस जिस सेवा भाव से निःस्वार्थ कार्य कर रही है, यह प्रसंशनीय एवं सराहनीय है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments